जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।
भारतीय जनता पार्टी मंडल धरमजयगढ़ की मंडल कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक 11 नवंबर 2026 को जनपद सभाकक्ष धरमजयगढ़ में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान, मंडल प्रभारी सुनील सिंह ठाकुर एवं सहप्रभारी संजय गुप्ता की विशेष उपस्थिति रहेगी। वहीं भाजपा मंडल धरमजयगढ़ के अध्यक्ष भरतलाल साहू बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्ययोजनाओं, पार्टी की मजबूती एवं बूथ स्तर तक संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं द्वारा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दिशा-निर्देश भी दिए जाने की संभावना है। बैठक में प्रदेश, जिला एवं मंडल भाजपा तथा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केंद्र प्रभारी, जोन पालक, संयोजक एवं सहसंयोजक, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, एल्डरमैन तथा बूथ अध्यक्ष सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित है। भाजपा मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू सहित मंडल पदाधिकारियों ने सभी अपेक्षित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है।

