जोहार छत्तीसगढ़ – रायगढ़।
शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकानों में खाद्यान्न की हेराफेरी और गड़बड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शासन की महत्वाकांक्षी सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सेंध लगाने वाले राशन दुकानदारों के खिलाफ अब जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। रायगढ़ कलेक्टर ने राशन की हेराफेरी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसी कड़ी में धरमजयगढ़ नगरीय क्षेत्र के एक शासकीय राशन दुकान संचालक के खिलाफ पुलिस थाने में FIR दर्ज कराने का आदेश जारी किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर आदेश जारी होने के बाद अब संबंधित राशन दुकानदार पर पुलिस कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शासकीय राशन में हेराफेरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। अब देखना होगा कि आदेश जारी होने के बाद पुलिस कब तक संबंधित दुकानदार के खिलाफ FIR दर्ज करती है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं। राशन गरीबों का अधिकार है, इसमें हेराफेरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। अब धरमजयगढ़ के लोगों की नजर प्रशासन और पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

