जोहार छत्तीसगढ़ – पत्थलगांव।
जशपुर जिले में गौ तस्करों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पिछले सप्ताह जिले के अलग-अलग थानों में गौ तस्करी के मामले में तीन एफआईआर दर्ज कर दो दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस की इस सख्ती से गौ तस्करों के हौसले पस्त होते नजर आ रहे हैं। वहीं आज चरखापारा में लगने वाले साप्ताहिक मवेशी बाजार पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बाजार में मवेशियों की खरीद-फरोख्त के बाद उन्हें झारखंड ले जाने की तैयारी की जा सकती है। ऐसे में गौ तस्करी की आशंका को देखते हुए पुलिस की सक्रियता महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जशपुर पुलिस आज भी गौ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकती है? गौरतलब है कि जशपुर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से गौ तस्करी के अवैध कारोबार में लगे लोगों के बीच भय का माहौल है। अब देखना होगा कि चरखापारा मवेशी बाजार में पुलिस क्या कार्रवाई करती है और क्या एक बार फिर गौ तस्करों पर जशपुर पुलिस का शिकंजा कसता है?

