जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।
नगर पंचायत धरमजयगढ़ में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओÓ अभियान के तहत प्रमुख नागरिक संगोष्ठी कार्यक्रम में जशपुर राजघराने की बहुरानी एवं चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव प्रमुख वक्ता के रूप में शामिल हुईं। उनके धरमजयगढ़ आगमन पर नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, भाजपा रायगढ़ जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुरेंद्र बेसरा, मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष गोकुल यादव सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले सभी वरिष्ठ अतिथियों ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समाजसेवी रमेश चैनानी के निवास सुकून पैलेस पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की। यहां अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। इस दौरान रमेश चैनानी ने सभी वरिष्ठ अतिथियों को अंबे मैया अम्बेटिकरा की तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया। इसके पश्चात सभी अतिथि सुकून पैलेस से सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे और संगोष्ठी में सहभागिता निभाई।

जशपुर राजघराने और चैनानी परिवार का पुराना पारिवारिक संबंध
उल्लेखनीय है कि जशपुर राजघराने और चैनानी परिवार के बीच लंबे समय से पारिवारिक संबंध रहे हैं। स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के घर वापसी कार्यक्रम के दौरान भी रमेश चैनानी ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। ऐसे में लंबे अंतराल के बाद जशपुर राजपरिवार की बहुरानी संयोगिता सिंह जूदेव का धरमजयगढ़ आगमन नगरवासियों के लिए खास रहा। संगोष्ठी में संयोगिता सिंह जूदेव प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मंच संचालन टीकाराम पटेल एवं भोगेश्वर बेहरा ने संयुक्त रूप से किया। वहीं कार्यक्रम के संयोजक महेश चैनानी ने उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। राजपरिवार से जुड़े पुराने संबंधों और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति के चलते यह आयोजन धरमजयगढ़ में चर्चा का विषय बना रहा।

