जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।
आदिवासी समाज के युवाओं को शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए महेंद्र सिदार लगातार प्रेरणादायक संदेश दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिदार ने युवाओं से अपील की है कि वे मेहनत, शिक्षा और सकारात्मक सोच को अपने जीवन का आधार बनाएं तथा समाज के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मेहनत, शिक्षा और सकारात्मक सोच ही सफलता की असली कुंजी है। युवाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को मजबूत बनाना चाहिए। समाज की उन्नति तभी संभव है, जब युवा वर्ग अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए आगे आएगा। महेंद्र सिदार ने युवाओं से पढ़ने-लिखने, निरंतर आगे बढ़ने और समाज को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि युवा शिक्षित, जागरूक और संगठित होंगे तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाना आसान होगा। उन्होंने आदिवासी समाज के युवाओं से अपनी संस्कृति, परंपरा और पहचान को बनाए रखते हुए आधुनिक शिक्षा एवं अवसरों का लाभ उठाने की अपील की। उनका संदेश है कि व्यक्तिगत सफलता के साथ-साथ समाज और क्षेत्र के विकास के लिए भी प्रत्येक युवा को अपना योगदान देना चाहिए।

